पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को अफगानिस्तान ने उड़ाया, 12 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे. अफगानिस्तान ने इन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब दिया है. अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले शुरू कर दिए.
अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने टोलो न्यूज (TOLOnews) को बताया कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जबकि कुनार और हेलमंद प्रांतों में अफगान सीमा पर एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है. स्थानीय सोर्सेज से प्राप्त जानकारी अनुसार, पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में अफगान सीमा बलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच आज सुबह से झड़पें जारी हैं.
सूत्रों के हवाले से पुष्टि की कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच संघर्ष में अब तक 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और दो अन्य घायल हैं. आमने-सामने की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान हुआ है. उनकी मिलिट्री फेसिलिटी को भी काफी नुकसान पहुंचा है. अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी छीन लिए. लड़ाई स्पिना शागा, गीवी, मणि जाभा और अन्य क्षेत्रों में केंद्रित है, जहां हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है.
منابع: پنج نظامی پاکستانی در آن سوی خط فرضی کشته شدند
— TOLOnews (@TOLOnews) October 11, 2025
منابع به طلوعنیوز تایید کردند که در نتیجه درگيری میان نیروهای امارت اسلامی افعانستان و پاکستان، تاکنون پنج نظامی پاکستانی کشته و دو نفر دیگر زخمی شدهاند.#طلوعنیوز pic.twitter.com/fujJ3Lmxi1





