विश्व
अफगानिस्तान का एक मात्र स्पोर्ट्स चैनल भी बंद, आर्थिक संकट भी बना कारण
Rounak Dey
11 Oct 2021 8:12 AM IST

x
इसकी प्रमुख वजह आर्थिक व राजनीतिक संकट रही।
तालिबान की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहा अफगानिस्तान का एक मात्र स्पोर्ट्स चैनल भी बंद हो गया। संगठन प्रमुख के हवाले से टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तालिबानी प्रतिबंधों के अलावा अफगानिस्तान की आर्थिक खस्ताहाली भी चैनल बंद होने की बड़ी वजह है। चैनल के प्रमुख शफीकउल्लाह सलीम पोया ने कहा, 'चैनल का प्रसारण बंद करने की प्रमुख वजह मीडिया, खासकर 3स्पोर्ट्स चैनल पर लगाया गया प्रतिबंध है।मीडिया सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चो पर समस्याओं का सामना कर रहा है।'
पायो ने कहा कि अफगानिस्तान के पत्रकार अपनी ड्यूटी के दौरान कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले अफगानिस्तान के करीब 150 मीडिया हाउस बंद हो चुके हैं। इसकी प्रमुख वजह आर्थिक व राजनीतिक संकट रही।
Next Story





