विश्व

'अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा', तालिबान की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

jantaserishta.com
25 Nov 2025 3:43 PM IST
अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा, तालिबान की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
x

फाइल फोटो

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। मुजाहिद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और 'सही समय पर सही जवाब' देगा।
मुजाहिद के बयान के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे पक्तिका, खोस्त और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले किए। खोस्त प्रांत के गर्बुज जिले के मुगलगाई इलाके में एक स्थानीय नागरिक वलियात खान के घर पर बम गिराया गया, जिसमें नौ बच्चे (पांच लड़के और चार लड़कियां) और एक महिला की मौत हो गई। घर पूरी तरह तबाह हो गया। कुनार और पक्तिका में भी हमलों से चार अन्य नागरिक घायल हुए।
प्रवक्ता ने कहा, "ये हमले न केवल अफगानिस्तान की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का स्पष्ट उल्लंघन हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सिद्धांतों का भी खुला उल्लंघन हैं। पाकिस्तानी सेना ऐसी कार्रवाइयों से कोई सफलता हासिल नहीं कर सकती। गलत खुफिया जानकारी के आधार पर की गई ये कार्रवाइयां स्थिति को और जटिल बनाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के सैन्य शासन की नाकामी और बेइज्जती ही सामने आती है।"
तालिबान सरकार ने इस 'अपराधपूर्ण' कृत्य की कड़ी निंदा की है। मुजाहिद ने जोर देकर कहा, "अफगानिस्तान का इस्लामिक अमीरात अपने हवाई और जमीनी सीमाओं की रक्षा को अपना जायज धार्मिक अधिकार मानता है। अगर अल्लाह ने चाहा, तो सही समय पर सही जवाब दिया जाएगा, और यह अल्लाह सर्वशक्तिमान के लिए मुश्किल नहीं है।"
इससे पहले, 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की। इसके बाद अफगान तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की। तालिबान सेनाओं ने 11 और 12 अक्टूबर की रात के बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर कई पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर हमला किया, जिससे भारी गोलीबारी हुई।
हमलों के बाद, तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनका ऑपरेशन खत्म हो गया है, हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने किसी भी सीजफायर की घोषणा को खारिज कर दिया और अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story