
x
Afghanistan अफगानिस्तान। नंगरहार प्रांत में एक खदान धंसने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से बुधवार को स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि यह घटना मंगलवार को स्पिन घर जिले के मामंद तोर नावो क्षेत्र स्थित एक नीलम (सैफायर) खदान में हुई। पजह्वोक अफगान न्यूज के अनुसार, मलबा और पत्थरों के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इससे पहले 9 जनवरी को बदख्शां प्रांत के खाश जिले में कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थरों की खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने के कारण कम से कम चार खनिकों की मौत हो गई थी। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया था कि भूमिगत सुरंगों में जहरीली गैस जमा हो गई थी, जिससे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने शवों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।
वहीं 29 दिसंबर, 2025 को बदख्शां प्रांत के किशम जिले में एक सोने की खदान धंसने से कम से कम तीन खनिकों की मौत हो गई थी। स्थानीय तालिबान अधिकारियों के हवाले से अफगान मीडिया आउटलेट अमू टीवी ने बताया था कि मजदूर एक छोटी खदान से सोना निकाल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जिला गवर्नर हयातुल्लाह मोहसिन ने कहा था कि मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं, हालांकि हादसे के कारणों का विवरण साझा नहीं किया गया और जांच जारी है।
अफगानिस्तान में खनन दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, क्योंकि कई खदानें अनौपचारिक रूप से संचालित होती हैं और उनकी निगरानी बहुत कम होती है। अमू टीवी के अनुसार, सुरक्षा ढांचे की कमी, अनियंत्रित खुदाई और खनन मानकों के कमजोर क्रियान्वयन के कारण विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
Tagsअफगानिस्ताननंगरहारखदान हादसानीलम खदानस्पिन घर जिलापजह्वोक अफगान न्यूजखनन दुर्घटनाबदख्शांकार्बन मोनोऑक्साइडसुरक्षा मानकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





