
x
खोस्त (अफगानिस्तान) (आईएएनएस)| अफगानिस्तान पुलिस ने पूर्वी खोस्त प्रांत में लुटेरों और चोरों के आठ सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
राज्य द्वारा संचालित बख्तर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्य सशस्त्र डकैती, अपहरण, चोरी और खोस्त प्रांत और इसके आसपास के क्षेत्र में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पूछताछ की जा रही है।
इसी तरह के अभियानों में, पुलिस ने कुछ ह़फ्ते पहले राजधानी काबुल में एक दर्जन से अधिक अपराधियों को पकड़ा था।
अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने युद्धग्रस्त देश में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने का संकल्प लिया है।
Tagsअफगानिस्तान पुलिसअफगानिस्तानखोस्त प्रांतलुटेरेafghanistan policeafghanistankhost provincerobbers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





