शादी से पहले महिलाओं को HPV वैक्सीन की सलाह, सेक्स से फैलता है कैंसर का वायरस, भारतीय जरूर ध्यान दें!

नई दिल्ली: यूएई में महिलाओं को शादी से पहले ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) का टीका लेने और टेस्ट कराने के लिए कहा जा रहा है ताकि उनमें गर्भाशय के कैंसर (Cervical Cancer) के खतरे को कम किया जा सके. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, सर्विकल कैंसर विश्वभर में महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है. WHO के अनुसार, 2020 में सर्विकल कैंसर के 6, 04,000 नए मामले सामने आए थे और 3 लाख 42 हजार महिलाओं का मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई थी. WHO के मुताबिक, HPV मुख्यत: शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है और अधिकतर लोग सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद ही इससे संक्रमित होते हैं. इस वायरस से बार-बार संक्रमित होने से सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





