विश्व
Thor: Love and Thunder की एडवांस बुकिंग शुरू, इन शहरों में टिकट हुई लाइव
Rounak Dey
18 Jun 2022 9:16 AM IST

x
Thor: Love and Thunder इंग्लिश, हिंदी तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है।
मार्वल की फिल्म Thor: Love and Thunder को लेकर एक खास खबर सामने आई है जिसे सुनकर भारतीय फैंस खुशी से झूम उठेंगे। भारत के कुछ शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू कर दी गई है। मूवी की टिकट 21 दिन पहले ही एडवांस में उपलब्ध करवा दी गई हैं। बता दें कि मुंबई, दिल्ली एनसीआर, पुणे, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, नागपुर, वडोदरा, अमृतसर, उदयपुर और राजकोट में टिकट लाइव हो चुकी है। वहीं फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Thor: Love and Thunder इंग्लिश, हिंदी तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है।
Next Story





