विश्व

एसवीजी संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- कोरोना महामारी के दौरान भी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के साथ खड़ा रहा भारत

Renuka Sahu
20 May 2022 1:03 AM GMT
Addressing the SVG Parliament, President Ram Nath Kovind said – India stood with St. Vincent and the Grenadines even during the Corona epidemic
x

फाइल फोटो 

सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में बुधवार को कहा कि भारत हमेशा सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के लोगों के साथ खड़ा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में बुधवार को कहा कि भारत हमेशा सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस (एसवीजी) के लोगों के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आगे कहा कि महामारी के दौरान यानी पिछले साल भारत ने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस को वैक्सीन भेजा था।

भारत ने भेजा था वैक्सीन
सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स (एसवीजी) की संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'भारत कोरोनाा महामारी के दौरान भी एसवीजी के लोगों के साथ खड़ा रहा है। एसवीजी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए, हमने यहां जीवन रक्षक दवाएं भेजी।
बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद, जो सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
राष्ट्रपति ने कई चुनौतिओं का जिक्र किया
अपने भाषण के दौरान, राष्ट्रपति ने एसवीजी के समुदायों को शामिल करने वाली विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विकास परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या पूर्ण होने के अंतिम चरण में हैं वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'वैश्वीकृत विश्व व्यवस्था भी अपने साथ कई कठिनाइयों को साथ लेकर आई है, जिनमें जलवायु परिवर्तन चुनौती, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए राजनीतिक संघर्ष, सीमा पार आतंकवाद और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान जैसी चुनौतियों शामिल हैं।'
राष्ट्रपति ने कहा, संस्थानों में हो सुधार
उन्होंने आगे कहा, 'बहुपक्षवाद को सभी देशों में मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाना है। हालांकि, बहुपक्षवाद को प्रासंगिक और प्रभावी बने रहने के लिए संस्थानों में सुधार की आवश्यकता है।'
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री राल्फ ई गोंजाल्वि व स्थानीय समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में किंग्सटाउन, में स्थित काल्डर रोड का नाम बदलकर 'इंडिया ड्राइव-भारत मार्ग' कर दिया गया
राष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा समय के जटिल मुद्दों से निपटने के लिए, हम जिस नई विश्व व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, वह एक समावेशी विश्व व्यवस्था होनी चाहिए जहां हर देश अपने वैध हितों को व्यक्त कर सके। यह एक प्रमुख वैश्विक प्रणाली में विस्तार और बेहतर डिजाइन वाली प्रतिनिधि प्रणाली द्वारा किया जा सकता है।"
राष्ट्रपति कोविंद ने साल 2020-2021 के लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता के दौरान अंतर-सरकारी वार्ता प्रक्रिया में सार्थक और समयबद्ध प्रगति की वकालत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एसवीजी को भी बधाई दी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किंग्सटाउन में बाटनिकल गार्डन का दौरा किया, जहां उन्होंने एक पौधा लगाया और लोक नृत्य प्रदर्शन के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Next Story