विश्व

एक्ट्रेस कंगना ने 'गजनी' से की जो बाइडेन की तुलना, बोलीं- 1 साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे

Shubhra Nandy
8 Nov 2020 4:56 PM IST
एक्ट्रेस कंगना ने गजनी से की जो बाइडेन की तुलना, बोलीं- 1 साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे
x
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपनी बात खुल कर रखती हैl इसे लेकर कई बार उनके प्रशंसक समर्थन भी करते हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपनी बात खुल कर रखती हैl इसे लेकर कई बार उनके प्रशंसक समर्थन भी करते हैं, वहीं कई बार कंगना सोशल मीडिया पर निशाने पर भी आ जाती हैl अमेरिका में हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद कंगना रनोट ने कमला हैरिस का समर्थन किया हैl

कंगना ने कमला हैरिस की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'गजनी बिडेन के बारे में कुछ नहीं कह सकती, वह हर 5 मिनट में भूल जाते हैं, वह 1 साल से ज्यादा नहीं चल पाएंगेl जाहिर है कमला हैरिस शो को चलाएंगीl जब एक महिला आगे बढ़ती है, तब वह अन्य महिलाओं के लिए भी जगह बनाती हैl इस ऐतिहासिक जीत के लिए कमला हैरिस को बधाईl'

जो बिडेन और कमला हैरिस को जीत की लगातार बधाई दी जा रही है, जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैl कंगना जल्द फिल्म 'थलैवी' में नजर आएंगीl उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैl यह फिल्म जे.जयललिता की बायोपिक हैl इसके बाद वह तेजस में नजर आने वाली हैl इस फिल्म की तैयारी वह कर रही हैl इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैंl कंगना इसके अलावा फिल्म धाकड़ में भी नजर आने वाली है। कंगना रनोट बॉलीवुड अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl कंगना को लेकर मुंबई में विवाद भी हुआ थाl इसके बाद बीएमसी ने उनके घर के एक हिस्से को अवैध बताकर धराशाई कर दिया थाl कंगना इसके बाद मामले को लेकर कोर्ट भी पहुंची थीl वह महाराष्ट्र सरकार के काम से खुश नहीं हैल

कंगना रनोट ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैंl इन दिनों वह अपने भाई अक्षत की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैंl हाल ही में कंगना ने एक फोटो भी शेयर की हैंl इसमें उनके भाई की शादी से जुड़ी जानकारी भी दी हैl कंगना अपने भाई की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैंl

Next Story