विश्व
कार्यकर्ताओं ने वाशिंगटन में अमेरिकी संसद के सामने किया प्रदर्शन, यूएन से चीन पर कार्रवाई करने की मांग की
Rounak Dey
30 May 2022 1:18 PM GMT
x
दौरे के बाद उन्होंने शिनजियांग प्रांत के लोगों के प्रति चिंता जाहिर की थी।
अमेरिका और आस्टि्रया में उइगर समुदाय के अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किए गए। उइगर समुदाय की सुरक्षा की वकालत करने वाले कार्यकर्ताओं ने वाशिंगटन में अमेरिकी संसद के सामने प्रदर्शन किया।
अमेरिका के साथ-साथ आस्टि्रया की राजधानी में भी लोगों ने उइगर समुदाय के लिए अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से चीन द्वारा किए जा रहे 'उइगर नरसंहार' पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पर कई आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार सुरक्षा के नाम पर अत्याचार कर रही है। हिरासत केंद्रों में लाखों उइगरों को बंदी बनाकर रखा गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेत ने चीन का छह दिवसीय दौरा किया था। दौरे के बाद उन्होंने शिनजियांग प्रांत के लोगों के प्रति चिंता जाहिर की थी।
Next Story