विश्व

पायलट और ट्रेनी पर एक्शन, फ्लाइट में बनाए संबंध और...

jantaserishta.com
24 May 2022 6:44 PM IST
पायलट और ट्रेनी पर एक्शन, फ्लाइट में बनाए संबंध और...
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: उड़ान के दौरान एक शादीशुदा पायलट ने महिला ट्रेनी को रोमांस के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइंग क्लास का ऑफर दिया. वह मान गई. जिसके बाद प्लेन के कॉकपिट में ही दोनों संबंध बनाने लगे. उन दोनों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया. जो बाद में वायरल हो गया.

मामला रूस का है. प्लेन को ऑटोपायलट मोड में डालकर पायलट और उसकी ट्रेनी रोमांस कर रहे थे और उसे रिकॉर्ड कर रहे थे. किसी ने इसका वीडियो ऑनलाइन शेयर कर दिया. जहां से सैसोवो फ्लाइट स्कूल ने उन्हें पहचान लिया. जिसके बाद फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और उनके स्टूडेंट को संस्थान ने बाहर निकाल दिया.
दरअसल, 28 साल के शादीशुदा पायलट ने 21 साल की महिला ट्रेनी को एक्स्ट्रा फ्लाइंग क्लास के बदले रोमांस के लिए मना लिया था. हालांकि, शुरुआत में ट्रेनी, पायलट को मना कर रही थी, क्योंकि वह शादीशुदा था. लेकिन एक्स्ट्रा ट्यूशन के ऑफर पर वह मान गई. लोकल न्यूज साइट Gazeta के मुताबिक, वे दोनों Cessna 172 एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में थे.
जब इस बारे में ट्रेनी से पूछा गया तो उसने कहा कि ऑटोपायलट मोड ऑन था और उन लोगों ने सिर्फ किस और हग किया था. बाद में उसने दावा किया कि यह पहली बार हुआ है और आगे से वह ऐसा कभी नहीं करेगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सामने तब आया जब महिला ट्रेनी से बदला लेने के लिए क्लिप को उसके साथी कैडेट ने ऑनलाइन पोस्ट कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी फ्लाइट स्कूल को भी मिल गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story