विश्व

ट्यूनीशिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, ड्रग्स को जब्त किया गया

jantaserishta.com
24 Feb 2025 1:00 PM IST
ट्यूनीशिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, ड्रग्स को जब्त किया गया
x
ट्यूनिस: ट्यूनीशियाई सुरक्षाबलों ने राजधानी ट्यूनिस में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्यूनीशियाई राष्ट्रीय गार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कैनाबिस (ड्रग) को जब्त किया है।
रविवार को बयान में कहा गया, "राष्ट्रीय गार्ड की इकाइयों ने संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे प्रयासों के तहत बेन अरूस में एक अभियान के दौरान कई प्रांतों में सक्रिय एक नेटवर्क को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है।" सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बयान का जिक्र करते हुए बताया, "अभियान के दौरान तीन प्रमुख संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में जांच जारी है।"
ट्यूनीशियाई राष्ट्रीय गार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक बयान जारी कर बताया था कि इससे पहले दिसंबर 2024 में ट्यूनीशियाई सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी प्रांत सिलियाना में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया था, जिसमें तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि, अभियान के समय संदिग्धों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया।
नेशनल गार्ड यूनिटों ने सिलियाना के रूहिया शहर में आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाया और ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, धारदार औजार और एक बड़ी रकम जब्त की थी। वहीं, मामले की समीक्षा करने के बाद सरकारी अभियोजन पक्ष ने जांच लंबित रहने तक उन्हें हिरासत में रखने की अनुमति दी थी।
इससे पहले 26 दिसंबर, 2024 को सुरक्षाबलों ने राजधानी ट्यूनिस में सक्रिय एक ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान 3.5 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी। उल्लेखनीय है कि अवैध पदार्थों के उत्पादन और तस्करी से जुड़े बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्यूनीशिया की सरकार ने हाल के वर्षों में ड्रग तस्करी से निपटने के लिए अपने अभियानों को तेज कर दिया है। ट्यूनीशियाई सरकार ने हाल ही में देश भर में चलाए गए अभियानों में सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार करके ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story