विश्व
दक्षिण कोरिया में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 36,000 डॉलर के स्तर पर पहुंची
jantaserishta.com
10 March 2026 9:59 AM IST

x
सियोल: केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय 2025 में 0.3 प्रतिशत बढ़कर 36,000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कोरियाई वॉन के मूल्यह्रास ने वास्तविक मजबूत आय वृद्धि को संतुलित कर दिया।
केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ कोरिया के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया की नाममात्र प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय पिछले वर्ष 36,855 डॉलर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.3 प्रतिशत वृद्धि है। योनहेप न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोरियाई वॉन जीएनआई 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 52.42 मिलियन वॉन हो गई।
यह आंकड़ा पहली बार 2014 में 30,000 डॉलर पार कर गया था। इसके बाद यह लगातार बढ़ता रहा और 2021 में लगभग 38,000 डॉलर तक पहुँच गया। 2022 में यह घटकर 35,000 डॉलर के स्तर पर आ गया लेकिन 2023 में फिर 36,195 डॉलर तक उभर गया। 2024 में वृद्धि धीमी होकर 1.5 प्रतिशत और 2025 में केवल 0.3 प्रतिशत रही, जिससे यह लगातार तीसरे वर्ष 36,000 डॉलरके स्तर पर बनी रही। नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (डीजीपी) 2025 में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 2,663.3 ट्रिलियन वॉन तक पहुँच गया, लेकिन डॉलर के हिसाब से यह कमजोर वॉन के कारण 0.1 प्रतिशत गिरकर 1.87 ट्रिलियन डॉलर रह गया।
केंद्रीय बैंक के अनुसार, पिछले वर्ष डॉलर के मुकाबले कोरियाई वॉन का मूल्य 4.3 प्रतिशत गिरा, जिसका कारण विदेशी मुद्रा की आपूर्ति और मांग में असंतुलन और स्थानीय निवेशकों द्वारा भारी विदेशी प्रतिभूति निवेश जैसे कई कारक थे।
बैंक ऑफ कोरिया के राष्ट्रीय आय विभाग के प्रमुख किम ह्वा यंग ने कहा, “ताइवान की प्रति व्यक्ति जीएनआई 2025 में 40,585 डॉलर रही, क्योंकि सेमीकंडक्टर उद्योग से उन्हें बड़ा लाभ मिला।” “जापान की प्रति व्यक्ति जीएनआई भी दिसंबर 2025 में बेस-ईयर संशोधन के बाद 38,000 डॉर के स्तर तक बढ़ गई।” 50 मिलियन या उससे अधिक जनसंख्या वाले देशों में दक्षिण कोरिया अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और इटली के बाद छठे स्थान पर है। अधिकारी ने कहा, “अगर वॉन-डॉलर विनिमय दर पर कोई नया असर नहीं पड़ता है, तो हमारी प्रति व्यक्ति जीएनआई 2027 तक 40,000 डॉलर पार कर सकती है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





