विश्व

आसमान में हादसा: हेलिकॉप्टर और विमान आपस में टकराए, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
2 Oct 2021 9:21 AM IST
आसमान में हादसा: हेलिकॉप्टर और विमान आपस में टकराए, इतने लोगों की मौत
x

अरिजोना: अमेरिका में एक ऐसा हादसा हुआ है, जहां आसमान में ही हेलिकॉप्टर और विमान आपस में एक दूसरे से टकरा गए। अमेरिका के अरिजोना में एक हवाई पार्क के ऊपर हेलिकॉप्टर और विमान के हवा में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय समाचार आउटलेट ने बताया कि टक्कर ग्रेटर फीनिक्स क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी शहर चैंडलर में चैंडलर म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीयसमयानुसार) हुई।

समाचार आउटलेट ने स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि टक्कर के बाद विमान उतरने में सक्षम था लेकिन हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
चैंडलर पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और विभाग ने इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों या इसे कैमरे में कैद करने वाले लोगों को उससे संपर्क करने के लिए कहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story