विश्व

Accident: बस और पिकअप ट्रक के बीच की टक्कर, 11 लोगों की मौत

Sanjna Verma
11 July 2024 2:38 PM IST
Accident: बस और पिकअप ट्रक के बीच की टक्कर, 11 लोगों की मौत
x
फिलीपींस Philippines: उत्तरी फिलीपींस के एक शहर में बृहस्पतिवार की सुबह एक बस और पिकअप ट्रक की टक्कर होने से 11 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस प्रमुख ने बताया कि बस की टक्कर से अनियंत्रित होकर छोटा ट्रक अबुलुग कस्बे में सड़क के किनारे खाद्य सामग्री की एक दुकान से जा टकराया। मरने वाले सभी यात्री छोटे ट्रक में सवार थे।
पलाटाओ ने बताया कि ट्रक सवार अधिकतर यात्री घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत ट्रक की चपेट में आया दुकान का मालिक भी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जांच कर घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।यातायात कानूनों के कमजोर क्रियान्वयन, खस्ताहाल वाहनों और खतरनाक सड़कों, पहाड़ी सड़कों और दूर-दराज के प्रांतों में अपर्याप्त सुरक्षा संकेत आदि के चलते फिलीपींस में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।
Next Story