विश्व

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को UAE का नया राष्ट्रपति चुना

Rounak Dey
14 May 2022 4:44 PM IST
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को UAE का नया राष्ट्रपति चुना
x
पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दुनियाभर के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan) को शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates, UAE) का नया राष्ट्रपति चुना गया। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी आइएएनएस ने बताया है कि 61 वर्षीय मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान देश के तीसरे राष्ट्रपति होंगे।

मालूम हो कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दूसरे राष्ट्रपति थे। शेख के निधन पर यूएई में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दुनियाभर के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

Next Story