विश्व

करीब 7 लाख ने छोड़ा यूक्रेन- UN का दावा

jantaserishta.com
2 March 2022 11:16 AM IST
करीब 7 लाख ने छोड़ा यूक्रेन- UN का दावा
x

नई दिल्ली: शरणार्थियों के लिए जो संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त है उसके मुताबिक, अबतक यूक्रेन से 6 लाख 77 हजार लोग पड़ोसी देशों में जाकर रहने लगे हैं. यूएन को आशंका है कि रिफ्यूजियों की संख्या में आगे इजाफा हो सकता है.

वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर रोमानिया के लिए रवाना हो गया है. ग्लोबमास्टर ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी है. आज देर शाम तक छात्रों को लाने की उम्मीद है. हिंडन एयर बेस से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए टेंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता भी साथ लेकर रवाना हुआ है.
खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले नहीं सुनाई दिए हैं. लेकिन इस बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल को निशाना बनाया है. वहां गोलीबारी जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story