विश्व

स्टॉकहोम के शॉपिंग मॉल में एक युवक ने चाकू से लोगो को किया हमला, दो घायल, एक गंभीर

Kajal Dubey
22 Jun 2022 4:39 PM IST
स्टॉकहोम के शॉपिंग मॉल में एक युवक ने चाकू से लोगो को किया हमला, दो घायल, एक गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के पश्चिमी हिस्से में एक शॉपिंग मॉल में एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने घायलों की उम्र 40-50 साल के बीच बताई है। पुलिस प्रवक्ता मैग्नस जानसन क्लारिन ने बताया कि अभी हमले के कारण का पता नहीं चला है।
Next Story