विश्व
पति के गले में कुत्ते का पट्टा बंधाकर सड़क पर निकली महिला, वजह जानकर चौक जाएंगे आप
Shubhra Nandy
14 Jan 2021 6:23 PM IST

x
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है. वहीं कई देशों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है. वहीं कई देशों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है. लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मना है लेकिन फिर भी कुछ अलग अलग जुगाड़ करने में जुटे हैं. ऐसा ही एक मामला कनाडा के क्यूबेक शहर का है. क्यूबेक में एक महिला अपने पति के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर बाहर घूमने निकल गई. इस मामले को सुनकर लोग हैरान हो रहे है
दरअसल, कनाडा के क्यूबेक शहर में अभी लॉकडाउन लागू है. गाइडलाइन्स के अनुसार, अपने पालतू कुत्ते को घुमाने या किसी ज़रूरी काम से बाहर जाने की परमिशन है. इसी का फायदा उठाते हुए महिला अपने पति के गले में कुत्ते का पट्टा बंधाकर सड़क पर निकल गई. वहीं, इस दृश्य को देखने वाले लोग भी यकीन नहीं कर पा रहे थे कि ऐसा कुछ हो सकता है.
पुलिस ने लगाया जुर्माना
महिला से जब पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं, तो उसने कहा, "पालतू जानवरों को घुमाने पर पाबंदी नहीं लगाई गई है." महिला ने आगे कहा, "मैं गाइडलाइन्स को फॉलो कर रही हूं और अपने पालतू कुत्ते को सड़क पर घुमाने लाई हूं." खबरों के अनुसार, लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने महिला और उसके पति पर 3000 डॉलर का जुर्माना लगाया है.
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
महिला द्वारा किए गए इस काम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "पति हो तो ऐसा हो, जो अपनी पत्नी की हर बात मानता हो, जो अपनी पत्नी के लिए कुछ भी कर सकता हो. एक और यूजर ने लिखा, "कमाल की तरकीब है. इसमें नियम तोड़ने जैसा कुछ भी नहीं." वहीं, एक और यूजर ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा, "वाह! क्या जोड़ी है."
Next Story





