विश्व

कपड़े बदल रही महिला को अचानक ट्रायल रूम में नजर आया गुप्त कैमरा, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
19 Nov 2021 12:36 PM IST
कपड़े बदल रही महिला को अचानक ट्रायल रूम में नजर आया गुप्त कैमरा, उसके बाद जो हुआ...
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: शॉपिंग मॉल में कपड़ों का ट्रायल लेते हुए एक महिला को ट्रायल रूम में गुप्त कैमरा (Hidden Camera) दिखा. उसने आरोप लगाया कि ट्रायल रूम (Mall Trial Room) में कैमरे के जरिए महिलाओं की अश्लील तस्वीरें (Naked Photos) कैद की जा रही थीं. महिला ने इस कैमरे की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

'डेली मेल' के मुताबिक, अमेरिका की 27 वर्षीय नेली वालेंसिया (Nallely Valencia) कैलिफोर्निया के विंटेज फेयर मॉल (Vintage Faire Mall) में कपड़े खरीदने के बाद ट्रायल रूम में दाखिल हुईं. Windsor स्टोर में कपड़े ट्राई करते हुए जैसे ही उन्होंने शीशे में देखा तो उनकी नजर कैमरे पर पड़ी.
कैमरा ट्रायल रूम की छत पर लाइट बल्ब के साथ लगा था. महिला को ये शीशे में नजर आया. उसने पलटकर जब गौर से देखा तो चौंक पड़ी. नेली ने इसका वीडियो बनाया और अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर कर दिया. उसने मॉल के Windsor स्टोर की कहानी यूजर्स के साथ शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. टिकटॉक पर शेयर किए जाने के बाद से इसे 642,000 लोग देख चुके हैं.
इस घटना को लेकर नेली वालेंसिया ने अपने वीडियो में कहा- 'मैं कितनी पागल हूं. कपड़े चेंज करते हुए मैंने कैमरे पर गौर किया. उसने मुझे बिना कपड़े के देखा.'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद Windsor स्टोर ने जवाब दिया. उसके एक अधिकारी ने कहा- 'हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि यह कैमरा पिछले ब्रांड का है और एक्टिव नहीं है. हम इसे स्थायी रूप से हटा भी रहे हैं.' कैमरा तस्वीरें/वीडियो लेने लायक नहीं था क्योंकि खराब हो चुका था. हालांकि, नेली के वीडियो को देखने के बाद कई लोग चिंतित थे, खासकर वे लोग जिन्होंने हाल ही में उस Windsor स्टोर में कपड़ों का ट्रायल लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story