विश्व

9 लड़कियों से शादी करने वाले मॉडल की एक पत्नी ने दिया तलाक, टूटा दुखों का पहाड़

Neha Dani
18 May 2022 7:21 AM GMT
9 लड़कियों से शादी करने वाले मॉडल की एक पत्नी ने दिया तलाक, टूटा दुखों का पहाड़
x
दूसरी पत्नी के बारे में सोचता था। इसलिए मैंने उस व्यवस्था को खत्म कर दिया और नेचुरल तरीके से उनके साथ रहने लगा।'

ब्राजील में 9 लड़कियों से शादी करने वाले मॉडल को उसकी एक पत्नी ने तलाक दे दिया है। मॉडल आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) और उनकी पहली पत्नी लुआना ने मिल कर फ्री लव को सेलिब्रेट करने के लिए एक ग्रुप बनाया जिसमें आठ अन्य लड़कियों को शामिल किया। आर्थर ने साओ पाउलो के चर्च में उनके साथ शादी की। हालांकि उनकी यह शादी वैध नहीं है क्योंकि ब्राजील में बहुविवाह गैरकानूनी है।

आर्थर अपनी 9 पत्नियों के साथ ब्राजील में रहते थे। इंस्टाग्राम पर वह अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां देते रहते हैं। लेकिन उनके ऊपर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब कई महीनों तक साथ रहने के बाद उनकी एक पत्नी अगाथा ने उन्हें और इस ग्रुप को तलाक दे दिया। आर्थर ने कहा कि, 'कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन मेरी एक पत्नी ने मुझे बात करने के लिए बुलाया। बातचीत के बाद हम तलाक के नतीजे पर पहुंचे।'
क्यों दिया तलाक
आर्थर ने बताया कि उनकी एक पत्नी ने उन्हें इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह चाहती थी कि आर्थर सिर्फ उनके साथ रहें। आर्थर ने कहा, 'वह चाहती थी मैं सिर्फ उसके साथ रहूं। ये संभव नहीं था। मैं काफी दुखी हुआ जब उसने अलग होने का फैसला किया। उसने कहा कि वह बहुविवाह की जगह एकल विवाह को पसंद करती है। मेरी बाकी पत्नियों को ये बात बहुत बुरी लगी। उन्हें लगता है अगाथा ने शादी सिर्फ एडवेंचर के लिए की थी, न कि उसके अंदर कोई फीलिंग थी।'
आर्थर ने बनाया था सेक्स रोस्टर
आर्थर उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने कहा था कि सभी पत्नियों को समय देने के लिए उन्हें एक सेक्स रोस्टर तैयार किया है। बाद में उन्होंने बताया कि ये व्यवस्था नहीं चल सकी। उन्होंने कहा, 'कई बार होता था कि मैं अपनी किसी पत्नी के साथ होते हुए दूसरी पत्नी के बारे में सोचता था। इसलिए मैंने उस व्यवस्था को खत्म कर दिया और नेचुरल तरीके से उनके साथ रहने लगा।'


Next Story