विश्व
Twitter CEO Jack Dorsey का एक ट्वीट इतने करोड़ में हुआ नीलाम, जानिए कीमत
Rounak Dey
23 March 2021 4:33 PM IST

x
वायरस महामारी से प्रभावित अफ्रीकी परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए काम कर रही है।
ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने अपने पहले ट्वीट का डिजिटल संस्करण 29 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 करोड़ में) में बेचा है। इससे दो सप्ताह पहले उन्होंने अपनी पोस्ट की डिजिटल नीलामी करने की घोषणा की थी। मार्च 2006 में किए गए ट्वीट में डोर्सी ने लिखा था, 'जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर।'
वैल्युएबल्स बाय सेंट नामक डिजिटल मंच पर इस ट्वीट की नीलामी की गई और ब्रिज ओरेकल के सीईओ सीना एस्तावि ने इसे खरीदा। डिजिटल मंच ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि 6 मार्च को जैक डोर्सी ने एक वेबसाइट का लिंक ट्वीट किया था। उन्होंने बाद में 9 मार्च को ट्वीट करके बताया कि उनके ट्वीट के नीलाम होने से मिलने वाली राशि को वो अफ्रीका में कोविड-19 प्रभावित लोगों को दान करेंगे।
डोर्सी ने इस महीने ट्वीट कर बताया था कि नीलामी से हुई कमाई को बिटकॉइन में बदला जाएगा और गैर लाभकारी संस्था 'गिव डायरेक्टलीज अफ्रीका रेस्पोंस को दिया जाएगा। यह परमार्थ संस्था कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अफ्रीकी परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए काम कर रही है।
Next Story





