विश्व

रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर! भयानक रेल हादसे का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
2 Nov 2025 10:43 AM IST
रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर! भयानक रेल हादसे का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: नीदरलैंड में हुए एक भयानक रेल हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि किस तरह एक हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन ने नाशपाती से लदा ट्रक लेवल क्रॉसिंग पर जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ नाशपाती, मलबा और धूल का गुबार फैल गया.
यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ. घटना नीदरलैंड के शांत गांव मीटरेन में ब्रेडेस्ट्राट इलाके की है. सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि ट्रक धीरे-धीरे क्रॉसिंग पर चढ़ता है और अचानक ब्रेक लगाकर पीछे करने लगता है, शायद सड़क पर दूसरे वाहनों से बचने के लिए. लेकिन इसी दौरान क्रॉसिंग के लाल-सफेद बैरियर बंद हो जाते हैं और ट्रक फंस जाता है. कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार ट्रेन वहां आकर ट्रक को जोरदार टक्कर मार देती है.
ओरेकल इंडिया में ऊंचे पद पर काम करने वाले प्रदीप कन्नन ने 2019 में अपनी स्थिर और अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर तमिलनाडु के अपने गृहनगर करूर में फालूदा और आइसक्रीम का बिजनेस शुरू किया.
दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट इजा सेतिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने उनके मेकअप और डिटेलिंग की खूब तारीफ की और इसे भारत में अब तक के सबसे बेहतरीन हैलोवीन लुक्स में से एक बताया.
इस भयानक टक्कर में ट्रक में सवार सभी पांच लोग घायल हुए, लेकिन चमत्कारिक रूप से उनकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं. अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया या नहीं. वहीं ट्रेन में सवार करीब 200 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे. सभी यात्रियों को तुरंत निकाला गया और बसों के जरिए डेन बॉश स्टेशन पहुंचाया गया.
ProRail के मुताबिक, हादसे में रेल ट्रैक को बेहद गंभीर नुकसान पहुंचा है. करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैक पूरी तरह उखाड़कर दोबारा लगाया जाएगा. मरम्मत का काम सप्ताहांत तक जारी रहने की संभावना है. फिलहाल उट्रेख्त से डेन बॉश के बीच ट्रेन सेवाएं ठप हैं. गेल्डरमाल्सन से डेन बॉश के बीच भी कोई ट्रेन नहीं चल रही. यात्रियों को आर्नहेम मार्ग से भेजा जा रहा है, जबकि बीच के हिस्से में बस सेवा शुरू की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story