विश्व

America में पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर को मारी गोली

Sanjna Verma
30 Jun 2024 1:43 PM GMT
America में पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर को मारी गोली
x
New Yorkन्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार देर रात जारी की गयी एक वीडियो में एक पुलिस अधिकारी 13 वर्षीय किशोर को गोली मारते दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि मैनहट्टन से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में पुलिस ने एक लूटपाट की जांच के संबंध में Friday देर रात 10 बजे दो किशोरों को रोका था, जिसके बाद एक किशोर को अधिकारियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि 13 वर्ष की आयु के दोनों किशोरों का विवरण लूटपाट की एक घटना के संदिग्धों से मेल खा रहा था और वे लूटपाट वाले दिन उसी इलाके में थे।
police
द्वारा जारी ‘बॉडी कैमरा’ फुटेज में एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे इन दोनों किशोरों की तलाशी लेनी होगी कि कहीं उनके पास कोई हथियार तो नहीं है। इसके तुरंत बाद उनमें से एक भागने लगता है।
video में न्याह वे नामक किशोर उसका पीछा कर रहे अधिकारियों पर पिस्तौल ताने देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को लगा कि यह पिस्तौल है लेकिन बाद में पता चला कि वह एक खिलौना था। इसके बाद पुलिस किशोर को जमीन पर गिरा देती है और एक अधिकारी गोली चलाता है जो उसकी छाती पर लगती है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
Next Story