विश्व

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक कदम...फ्रांस और इटली में फिर बढ़ाया गया कर्फ्यू का दायरा

Kunti Dhruw
23 Oct 2020 3:46 PM GMT
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक कदम...फ्रांस और इटली में फिर बढ़ाया गया कर्फ्यू का दायरा
x
यूरोप में दूसरे दौर की कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पेरिस, यूरोप में दूसरे दौर की कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है। इससे निपटने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कवायद में फ्रांस और इटली में कफ्र्यू का दायरा बढ़ा दिया गया है। इन दोनों यूरोपीय देशों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। फ्रांस की करीब दो तिहाई आबादी कफ्र्यू के दायरे में आ गई है। जबकि इटली की एक तिहाई से ज्यादा आबादी कफ्र्यू की जद में आ गई है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों इमैनुएल ने गत हफ्ते राजधानी पेरिस और लियोन समेत देश के आठ शहरों में चार हफ्ते के लिए क‌र्फ्यू का एलान किया था। प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने गुरुवार को देश के दूसरे इलाकों में भी कफ्र्यू लगाने का एलान किया। इससे 6.7 करोड़ की आबादी वाले फ्रांस में 4.6 करोड़ लोगों को रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कफ्र्यू का पालन करना होगा। कास्टेक्स ने कहा, 'फ्रांस समेत पूरा यूरोप दूसरे दौर की कोरोना महामारी की चपेट में है। हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।' इस बीच फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 41 हजार 622 नए मामले पाए जाने की पुष्टि की। इधर, यूरोप में पहले दौर की कोरोना महामारी का केंद्र रहे इटली में संक्रमण फिर बढ़ रहा है। इस देश में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 13 हजार 860 नए मामले पाए गए। यूरोप में ब्रिटेन और स्पेन में भी हालात बिगड़ रहे हैं।

जर्मनी : 11 हजार 242 नए केस मिलने से पीडि़तों की संख्या चार लाख दस हजार से ज्यादा हो गई है। इस देश में कुल दस हजार से ज्यादा मौत हुई है।

बेल्जियम : कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्त पाबंदियों का एलान किया गया है। यहां पर नए मामलों में उछाल के बाद यह कदम उठाया गया।

पोलैंड : देशभर में एक दिन में 13 हजार 600 नए संक्रमित पाए गए। संक्रमण रोकने के लिए रेस्तरां और बार दो हफ्ते के लिए बंद किए जाएंगे।

स्विटजरलैंड : इस यूरोपीय देश में 6,636 नए कोरोना रोगी पाए जाने से पीडि़तों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। दो हजार की जान गई है।

Next Story