विश्व

नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा, गैस विस्फोट में नौ लोगों की मौत, 10 अन्य बुरी तरह घायल

Neha Dani
18 May 2022 10:59 AM GMT
नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा, गैस विस्फोट में नौ लोगों की मौत, 10 अन्य बुरी तरह घायल
x
आगे कहा कि विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए घायलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कानो में एक बड़ा हादसा हुआ। राज्य में मंगलवार की सुबह गैस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य बुरी तरह घायल हो गए हैं। कानो में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के एक समन्वयक नुरादीन अब्दुल्लाही ने मंगलवार शाम इस बड़ी दुर्घटना पर अपडेट करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी। अब्दुल्लाही ने कहा, फागे स्थानीय सरकारी क्षेत्र, कानो के सबोन गारी में आबा रोड पर हुए गैस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।' उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए घायलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Next Story