विश्व

चढ़ा इश्क का ऐसा खुमार...पाकिस्तान गई जापानी महिला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
25 March 2022 4:48 PM IST
चढ़ा इश्क का ऐसा खुमार...पाकिस्तान गई जापानी महिला, फिर जो हुआ...
x

नई दिल्ली: कहा जाता है कि सच्चे प्यार में रंग-रूप, जाति, धर्म और उम्र जैसी चीजें मायने नहीं रखतीं. एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान में सामने आया है जिसमें जापान की एक महिला अपने प्रेमी से शादी करने के लिए देश छोड़कर पाकिस्तान चली आई. महिला की उम्र जहां 50 साल है. वहीं पाकिस्तानी युवक की उम्र 32 साल है.

दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिले और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. महिला का नाम हयासाका सैका है जिसकी एक बेटी भी है. सैका पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़कर पाकिस्तान आ गईं और युवक ने भी बिना उम्र की परवाह किए उससे शादी कर ली. पाकिस्तानी युवक ने महिला की बेटी को भी अपना लिया.
बताया जा रहा है कि शादी से पहले महिला ने इस्लाम धर्म कबूल किया और तब जाकर दोनों का निकाह संपन्न हुआ. इस निकाह समारोह में कुछ नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए थे. पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महिला की ये चौथी शादी है.
पिछले साल भी पाकिस्तान में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. पोलैंड की एक 83 वर्षीय महिला को पाकिस्तान, पंजाब के हाफिजाबाद के 28 वर्षीय एक युवक से प्यार हो गया था. इसके बाद वो महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर भी आई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story