विश्व

अमेरिका के डेनवर क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने 5 लोगों की गोली मारकर की हत्या

Subhi
29 Dec 2021 6:27 AM IST
अमेरिका के डेनवर क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने 5 लोगों की गोली मारकर की हत्या
x
अमेरिका के डेनवर क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने चार लोगों की हत्या कर एक अधिकारी को घायल कर दिया। इस बीच, संदिग्ध की भी मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारियों और संदिग्ध के बीच गोलियां चली थीं।

अमेरिका के डेनवर क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने चार लोगों की हत्या कर एक अधिकारी को घायल कर दिया। इस बीच, संदिग्ध की भी मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारियों और संदिग्ध के बीच गोलियां चली थीं।

डेनवर में संदिग्ध बंदूकधारी ने किन कारणों से यहां गोली चलाई यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग मौके पर ही मारे गए। फायरिंग के बाद संदिग्ध पास के लेकवुड शहर में भाग गया। उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की भी उसके साथ फायरिंग हुई जिसमें उसकी भी मौत हो गई। अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।


Next Story