विश्व

जर्मनी की एक वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी ने चीन को बताया पश्चिमी ताइवान, शिनजियांग को दिखाया अलग देश

Neha Dani
14 Dec 2021 9:29 AM GMT
जर्मनी की एक वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी ने चीन को बताया पश्चिमी ताइवान, शिनजियांग को दिखाया अलग देश
x
कॉलनिस्ट ब्रायन लिली ने पश्चिम ताइवान के रूप में लेबल किए गए चीन के साथ एक नक्शा ट्वीट किया जो जल्दी ही वायरल हो गया था

जर्मनी की एक वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी ने चीन को पश्चिमी ताइवान बता दिया है। कॉन्फ्लिक्ट ऑफ नेशंस: WW3 गेम में चीन के मैप को पश्चिमी ताइवान के तौर पर दर्शया गया है। ताइवान न्यूज की एक रिपोर्ट मुताबिक पहली बार इस विज्ञापन को दिसंबर की शुरुआत में देखा गया। 3 दिसंबर तक ताइवान में कई लोगों ने इसे शेयर करते हुए कमेंट किए।

रीयल-टाइम मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम को 20वीं और 21वीं सदी में सेट किया गया है और चुनने के लिए कई मैप्स और परिदृश्यों के साथ तीसरे विश्व युद्ध को दिखाता है। हर मैच में 128 लोग भाग ले सकते हैं और अपने देशों का नेतृत्व करने की कोशिश करते हैं।
हालांकि कुछ दिनों के बाद से यह विज्ञापन गायब है और खेल के अंदर देश का नक्शा आधिकारिक देशों के बॉर्डर और नाम को दिखाता है। इस महीने की शुरुआत में कॉन्फ्लिक्ट ऑफ नेशंस: वर्ल्ड वॉर 3 के लिए एक फेसबुक विज्ञापन, जिसे जर्मन वीडियो गेम कंपनी बायट्रो लैब्स द्वारा विकसित किया गया था, एक नक्शा दिखा रहा था जिसमें अधिकांश चीन को पश्चिम ताइवान के रूप में दर्शाया गया था। गेम में शिनजियांग के क्षेत्र को उइगर नामक आजाद देश के रूप में दिखाया गया था जबकि मंगोलिया को चीन के रूप में बताया गया था।
राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने जब से ये कहा कि बीजिंग को इस वास्तविकता का सामना करने की जरूरत है कि ताइवान पहले से ही एक स्वतंत्र देश है। तब से चीन का मजाक उड़ाने के लिए पश्चिमी ताइवान शब्द का इस्तेमाल लगातार बढ़ा है। ताइवान के युवाओं ने चीनी राष्ट्रवादियों को निशाना बनाने के लिए 'मेनलैंड ताइवान', 'ताइवान बीजिंग', और 'पश्चिमी ताइवान' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मई 2021 में टोरंटो सन के कॉलनिस्ट ब्रायन लिली ने पश्चिम ताइवान के रूप में लेबल किए गए चीन के साथ एक नक्शा ट्वीट किया जो जल्दी ही वायरल हो गया था
Next Story