विश्व

नशे की हालत में हुई एक मजेदार गलती, क्‍लच समझकर ले गई कार की लॉगबुक, जब होश आया तो...

Shiddhant Shriwas
15 Sept 2021 12:08 PM IST
नशे की हालत में हुई एक मजेदार गलती, क्‍लच समझकर ले गई कार की लॉगबुक, जब होश आया तो...
x
नशे में इंसान कितना कुछ गड़बड़ कर जाता है इसका अहसास उसे होश आने के बाद होता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूके: नशे में इंसान कितना कुछ गड़बड़ कर जाता है इसका अहसास उसे होश आने के बाद होता है. यूके (UK) में एक महिला भी नशे की हालत (Drunk Woman) में एक अजीब काम कर बैठी. जमकर शराब पीने के बाद महिला ने अपने दोस्‍त की मां से लिफ्ट (Lift) ली, ताकि वह सही-सलामत अपने घर पहुंच सके. दोस्‍त की मां ने उसे घर के सामने तक पहुंचा भी दिया और महिला सही-सलामत घर के अंदर भी पहुंच गई. लेकिन बाद में अहसास हुआ कि उसने नशे में एक गड़बड़ी कर दी है.

क्‍लच बैग की जगह उठा लाई...

महिला जब घर के सामने कार से उतरने लगी तो उसने सीट पर रखा अपना क्‍लच बैग उठाया. कम से कम उसे तो ऐसा ही लगा कि उसने अपना क्‍लच बैग (Clutch Bag) उठाया है. हालांकि घर जाकर पता चला कि वह क्‍लच के बदले कार की लॉगबुक उठा लाई है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की बहन रेबेका ने यह मामला ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया है. रेबेका ने निसान कार की लॉगबुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा है. 'मेरी बहन कल रात इतनी नशे में थी कि उसने अपने एक दोस्त की मां के साथ लिफ्ट ली. कार से उतरते वक्‍त वह अपने क्‍लच की बजाय कार की लॉगबुक (Car Log Book) उठाकर ले आई.'

इंस्‍टाग्राम पर मिले पौने 2 लाख लाइक्‍स

रेबेका का अपनी बहन के बारे में किया गया यह ट्वीट जमकर वायरल (Viral Tweet) हो रहा है. उसे 52,000 से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं. वहीं इसे इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया गया है, जहां इसे 1,77,000 से ज्‍यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'ओह, मुझे यह बहुत पसंद आया. ऐसा लगता है कि उसकी रात अच्छी रही.' एक अन्‍य ने लिखा, 'शानदार, क्या उसे कार की पूरी सर्विस मिली या फिर केवल ऑयल चेंज हुआ.'

Next Story