विश्व

भारत में बसना चाहती है विदेशी महिला, बोली - इंडिया में महंगाई ही नहीं है...

Nil dhankar
28 March 2026 7:12 AM IST
भारत में बसना चाहती है विदेशी महिला, बोली - इंडिया में महंगाई ही नहीं है...
x
पढ़े पूरी खबर

वायरल वीडियो। भारत में सस्ती दवाइयों को लेकर एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक विदेशी महिला, Ines Faria, भारत में दवाइयों की कीमत देखकर हैरान रह जाती है. उनका यह अनुभव न सिर्फ उन्हें चौंकाता है बल्कि दुनियाभर के लोगों का ध्यान भी भारत की किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की ओर खींच रहा है.वीडियो में दिखाया गया है कि इनेस फारिया को खांसी की समस्या हो जाती है, जिसके बाद वह पास की एक स्थानीय फार्मेसी में जाती हैं. वहां वह दुकानदार से खांसी में राहत देने वाली दवा मांगती हैं. फार्मेसी चलाने वाली महिला बिना किसी देरी के उन्हें एक खांसी की सिरप और गले की तीन गोलियां देती है. यह पूरी प्रक्रिया काफी सामान्य लगती है, लेकिन असली हैरानी तब होती है जब बिल बताया जाता है.

जब फार्मासिस्ट उन्हें कुल कीमत ₹252 बताती है, तो इनेस फारिया यह सुनकर चौंक जाती हैं उनके चेहरे के हाव-भाव से साफ झलकता है कि उन्हें इतनी कम कीमत की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी. वह तुरंतपेमेंट करती हैं, लेकिन उनका आश्चर्य खत्म नहीं होता. वीडियो में उन्होंने टेक्स्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर की, जिसमें लिखा था कि भारत में दवाइयों की कीमत देखकर वह दंग रह गई हैं. इनेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में भी इस अनुभव को मजेदार अंदाज में शेयर किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें लगा था कि दवाइयां महंगी होंगी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह सब सिर्फ लगभग 2 यूरो (₹252) में मिल गया, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अब तो वह भारत में बसने का सोच रही हैं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने अपने-अपने देशों में दवाइयों की ऊंची कीमतों की तुलना भारत से की. एक यूजर ने लिखा कि उनके देश में यह दवाइयां कम से कम दस गुना ज्यादा महंगी होती. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि भारत आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में काफी आगे है. कुछ लोगों ने यह भी बताया कि यही वजह है कि कई विदेशी पर्यटक भारत आने पर बड़ी मात्रा में दवाइयां खरीदते हैं. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भारत में फार्मेसी का बिल देखकर निराशा नहीं होती, बल्कि खुशी मिलती है. वहीं कई लोगों ने इसे भारत की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया.


Next Story