विश्व

कैलिफोर्निया में समुद्र के किनारे अजीबो-गरीब चेहरे वाली मिली मछली, खूंखार दांतों को देख खौफ में लोग

Neha Dani
17 April 2022 7:04 AM GMT
कैलिफोर्निया में समुद्र के किनारे अजीबो-गरीब चेहरे वाली मिली मछली, खूंखार दांतों को देख खौफ में लोग
x
हालांकि ध्रुवीय इलाकों में यह 350-6500 फुट की गहराई में मिलती हैं। लैंसेटफ़िश सक्रिय रूप से शिकार करती रहती हैं।

कैलिफोर्निया में समुद्र के किनारे एक अजीबो-गरीब मछली (Fish on the Beach) देखने को मिली है। यह मछली देखने में इतनी खतरनाक लग रही थी कि जब लोगों ने इसे समुद्र तट पर देखा तो वे डर गए। बाद में इसे ड्रैकुला कह कर बुलाने लगे। इस मछली के मुंह के अगले हिस्से में दो बड़े-बड़े दांत हैं, जिसे देख कर लगता है यह किसी भी चीज को फाड़ सकती है।

मछली का शरीर बेहद चमकीला है जो धूप में किसी शीशे की तरह चमक रहा था और इसकी पीठ पर पंख भी है। इस मछली की दो बड़ी-बड़ी आंखें हैं जो इसके चेहरे को और भी खतरनाक बनाती है। स्थानीय लोगों ने बीच पर घूमने के दौरान इसे किनारे पर पड़े देखा। यह लंबाई में करीब चार फीट थी। माना जा रहा है कि किसी तेज लहर ने उसे बाहर फेंक दिया।
सात फीट तक लंबी होती है ये मछली
जानकारी के मुताबिक लहरों के जरिए यह मछली बह कर आई थी और जिस समय लोगों ने इसे पाया तब तक ये जिंदा थी। बाद में लोगों ने इसे वापस समुद्र में डाल दिया। वेस्ट मरीन फीड के एडिटर क्रिश्चियन एंथोनी का कहना है कि जब लोगों को मछली दिखी तब वह जिंदा थी। बाद में लोगों ने उसे समुद्र में डाल दिया। यह मछली कौन सी है इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया फोटो पोस्ट किया और लोगों से पूछा कि यह कौन सी मछली है?
लगभग 10 मिनट बाद ही क्रिश्चियन एंथोनी को वर्टेब्रेट जूलॉजी संग्रहालय में क्यूरेटर क्रिस्टोफर मार्टिन ने बताया कि यह एक लैंसेटफिश (Lancetfish) है। उन्होंने यह भी बताया कि लंबे मुंह वाली ये एक शिकारी मछली है जो करीब सात फीट तक लंबी हो सकती है। दुनिया में ये मछलियां पाई जाती हैं। हालांकि ध्रुवीय इलाकों में यह 350-6500 फुट की गहराई में मिलती हैं। लैंसेटफ़िश सक्रिय रूप से शिकार करती रहती हैं।

Next Story