विश्व

मौत को दावत, कोबरा के सिर पर शख्स ने बड़े प्यार से किया KISS

jantaserishta.com
19 Aug 2023 10:54 AM IST
मौत को दावत, कोबरा के सिर पर शख्स ने बड़े प्यार से किया KISS
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आमतौर पर सांप को देखकर लोग काफी डर जाते हैं और वहां से दूर भागने में एक पल नहीं लगाते. लेकिन इस शख्स के साथ ऐसा नहीं है. वो इन खतरनाक जीवों के साथ ही अपना समय बिताना पसंद करता है. वो अकसर जीवों के करीब जाकर अपनी तस्वीरें क्लिक कराता है. तो कई बार वीडियो बनाकर शेयर करता है. उसने एक बार फिर ऐसा ही डरावना वीडियो शेयर किया है. इसमें वो सांप को किस करता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो में कोबरा को मुंह खोले देखा जा सकता है. वहीं माइक होल्सटन नामक का ये शख्स धीरे से पहले तो उसके करीब जाता है और फिर सिर पर किस कर देता है. वो फिर तुरंत पीछे की तरफ हो जाता है. कोबरा तब तक कुछ रिएक्ट नहीं कर पाता. पोस्ट के कैप्शन में होल्सटन ने लिखा है, 'इसमें इतना जहर है कि एक बार के काटने से ये 10,000 पौंड वजन वाले हाथी को मार सकता है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story