विश्व

ब्राजील के एक बॉडीबिल्डर ने हल्क की तरह दिखने के लिए कई खतरनाक इंजेक्शन लिए, 55वें जन्मदिन पर मौत

Rounak Dey
3 Aug 2022 3:46 PM IST
ब्राजील के एक बॉडीबिल्डर ने हल्क की तरह दिखने के लिए कई खतरनाक इंजेक्शन लिए, 55वें जन्मदिन पर मौत
x
लेकिन 26 जुलाई को उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ब्रा‍ज़िलिया: बॉडी बिल्डिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। खुद को फिट रखना आजकल लोगों का शौक बन गया है। लोग अपनी बॉडी को तेजी से बनाने के लिए तरह-तरह के इंजेक्शन और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये खतरनाक भी हो सकता है। बॉडी बिल्डिंग का शौक ब्राजील के एक बॉडी बिल्डर पर भारी पड़ गया। इस बॉडीबिल्डर ने शरीर को दैत्याकार बनाने के लिए कई इंजेक्शन लिए जो उसकी मौत का कारण बन गए हैं। 55वें जन्मदिन पर इस बॉडी बिल्डर की मौत हो गई।


ब्राजील का बॉडी बिल्डर वाल्दिर सेगातो मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर हल्क की तरह बनने के चाहत में हर रोज वह कई खतरनाक तेल के इंजेक्शन लेता रहा। इस इंजेक्शन से उसके बाइसेप्स 23 इंच तक बढ़ गए। वाल्दिर अपनी बॉडी के लिए हर तरह की स्वास्थ्य चेतावनी और हार्टअटैक के जोखिम को नजरअंदाज करता रहा। उसने कहा था कि हल्क उसका इंसपिरेरेशन है। वह टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करता रहता था। उसने एक बार कहा था कि उसके आसपास के लोग उसे दैत्य बुलाते हैं, जो उसे पसंद है।

डॉक्टरों ने दी थी चेतावनी
वाल्दिर सेगातो जब 49 साल का था, तब उसे डॉक्टरों ने वार्निंग दी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उसके खतरनाक सप्लीमेंट उसके शरीर को नुकसान कर सकते हैं। लेकिन सेगातो ने अपने शरीर को और बढ़ाने की चाहत में डॉक्टरी सलाह के नजरअंदाज किया और इंजेक्शन लेना जारी रखा। 2016 में सेगातो ने कहा था कि लोग उसे हल्क और ही मैन बुलाते हैं जो उसे पसंद है। उसने अपने बाइसेप के आकार को दोगुना कर लिया और कहा कि वह इन्हें और बढ़ाना चाहता है।


सांस लेने में हुई थी दिक्कत
ब्राजीलियन मीडिया के मुताबिक सेगातो के लाखों फॉलोअर्स थे, लेकिन जब उसका अंत समय आया तो उसके कुछ दोस्तों और परिवार के लोगों के अलावा कोई भी साथ नहीं रहा। उसे रात में सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, तब उसने अपने एक पड़ोसी से मदद मांगी थी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले भी उसे इस तरह की दिक्कत हो चुकी थी। पड़ोसियों को लगा कि उन्होंने उसे अस्पाताल पहुंचा कर बचा लिया है, लेकिन 26 जुलाई को उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Next Story