विश्व

दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट पर सात लोगों से भरी नाव लापता, तलाश में जुटा तटरक्षक बल

jantaserishta.com
18 Nov 2026 9:05 AM IST
दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट पर सात लोगों से भरी नाव लापता, तलाश में जुटा तटरक्षक बल
x
सोल: दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री तट पर सात लोगों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नाव बुधवार को लापता हो गई। नाव का संपर्क टूटने के बाद तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि दक्षिण कोरिया के तटरक्षक बल के मुताबिक, 7.93 टन की नाव से बुधवार तड़के करीब एक बजे (स्थानीय समयानुसार) संपर्क नहीं हो पाया। नाव दो दिन पहले सोल से लगभग 110 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ताएआन बंदरगाह से रवाना हुई थी।
नाव का पता लगाने के लिए तटरक्षक बल ने तत्काल बचाव मुख्यालय सक्रिय किया। घटनास्थल पर नौ गश्ती नौकाएं और दो विमान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आसपास मौजूद निजी नौकाओं और नौसेना से भी तलाशी अभियान में मदद मांगी गई है।
दक्षिण कोरिया के गृह मंत्री यून हो-जुंग ने समुद्री मामलों के मंत्रालय, तटरक्षक बल और संबंधित स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि नाव पर सवार लोगों को जल्द और सुरक्षित बचाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों और कर्मियों का इस्तेमाल किया जाए।
फिलहाल नाव और उसमें सवार सात लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान जारी है। पिछले महीने 5 अक्टूबर को एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप जेजू के पास 11 लोगों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव पलट गई थी जिसके 9 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जबकि 2 को नहीं बचा पाई। हालांकि लोगों की संख्या को लेकर नाव चालक ने पहले गलत रिपोर्ट दाखिल की थी। नाव ने अपनी रवानगी रिपोर्ट में बताया था कि उस पर आठ लोग सवार थे, लेकिन अधिकारियों को बाद में पता चला कि असल में उस पर 11 लोग सवार थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story