जीत का दावा कर रहे ट्रंप को झटका, अमेरिका का KC-135 विमान इराक में गिरा

अमेरिका। अमेरिकी सेना का एक रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईरान में जारी जंग के बीच उनका KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया. इसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. इस घटना में दो विमान शामिल थे। एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा सुरक्षित उतर गया.
अमेरिकी सेना ने बताया कि दो विमान थे. एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई जबकि दूसरा विमान क्रैश हो गया. सेना ने कहा कि यह हादसा ना तो दुश्मन की गोलीबारी से हुआ और ना ही फ्रेंडली फायर की वजह से. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जांच की जा रही है. बयान में कहा गया कि यह घटना ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान फ्रेंडली हवाई क्षेत्र में हुई और बचाव अभियान जारी है. यह ऑपरेशन ईरान को निशाना बनाने वाली अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है. बता दें कि अमेरिका का यह KC-135 विमान लंबी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.
हाल के दिनों में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी और इजराइली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए. इसके बाद यह जंग एक व्यापक क्षेत्रीय सैन्य ऑपरेशन में तब्दील हो गई. विमान दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब इस संघर्ष में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक सात अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध में करीब 150 अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं.
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में गिरा.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 13, 2026
KC-135 रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट है, जिसका इस्तेमाल हवा में ही दूसरे विमानों में ईंधन भरने के लिए किया जाता है.
आम तौर पर इसमें 3 सदस्यों का क्रू होता है
1. पायलट
2. को पायलट
3. बूम ऑपरेटर (जो रिफ्यूलिंग बूम को कंट्रोल करता है)
फिलहाल जो… pic.twitter.com/lW8ECsL3X8





