विश्व

चीन के क्रैश प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स बरामद, पता चलेगी हादसे की असल वजह, सभी 132 लोगों की मौत

jantaserishta.com
23 March 2022 2:58 PM IST
चीन के क्रैश प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स बरामद, पता चलेगी हादसे की असल वजह, सभी 132 लोगों की मौत
x

नई दिल्ली: चीन (China) में इस सप्ताह के शुरु में हुई विमान दुर्घटना (China Plane Crash) की जांच अभी भी जारी है, जिसमें बुधवार को ऊबड़-खाबड़ रास्तों और बारिश ने खलल डाल दिया था. विमान में 132 लोग सवार थे और सभी के सभी मारे गए हैं. बारिश के मौसम के बीच खोजकर्ता दुर्घटनास्थल पर विमान के ब्लैक बॉक्स (Black Box), कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर और मानव अवशेषों की तलाश में जुटे हैं. चीन के सरकारी मीडिया द्वारा जारी किए गए वीडियो क्लिप में हादसे का शिकार हुए बोइंग 737-800 विमान के छोटे-छोटे टुकड़े दुर्घटनास्थल पर बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं.

इसके अलावा कीचड़ में सने हुए बटुए, बैंक संबंधी कागजात और पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं. जांचकर्ताओं ने कहा है कि अभी दुर्घटना का कारण बताना जल्दबाजी होगी. विमान रवाना होने के एक घंटे के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 96 सेकेंड के अंदर इससे संपर्क टूट गया था. दुर्घटना सोमवार को दोपहर में गुवांगझी क्षेत्र के वुझू शहर में हुई थी. विमान युन्नान प्रांत की राजधानी कुमिंग से औद्योगिक केंद्र ग्वांगझू जा रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story