विश्व

66 वर्षीय एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ SEX करना पड़ा भारी, 10 मिनट बाद ऐसी हो गई हालत

Rounak Dey
29 May 2022 12:41 PM IST
66 वर्षीय एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ SEX करना पड़ा भारी, 10 मिनट बाद ऐसी हो गई हालत
x
इस केस में पीड़ित व्यक्ति की दीर्घकालिक यानी बहुत पुरानी स्मृति बरकरार रही और वह अपना नाम, आयु और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अन्य जानकारी बता पा रहा था.

आयरलैंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इससे जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 66 वर्षीय एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ सेक्स करना भारी पड़ा. दरअसल, सेक्स के 10 मिनट बाद ही उसे भूलने की बीमारी हो गई. बुधवार को आयरिश मेडिकल ऑर्गनाइजेशन के आधिकारिक जर्नल में भी इस केस को प्रकाशित किया गया है.

डॉक्टरों ने बताया टीजीए
आयरिश मेडिकल ऑर्गनाइजेशन के आधिकारिक जर्नल की इस रिपोर्ट के अनुसार, सेक्स ने उस शख्स में अल्पकालिक भूलने की बीमारी (amnesia) को जन्म दिया है. हालांकि उसकी याददाश्त अस्थायी रूप से गई है, लेकिन फिलहाल वह नई जानकारी को बनाए रखने में असमर्थ है. डॉक्टर इसे "ट्रांसिएंट ग्लोबल एम्नेशिया (TGA)" बता रहे हैं. मेयो क्लिनिक के अनुसार, यह याददाश्त जाने का अस्थायी प्रकरण है और इससे मिर्गी या स्ट्रोक जैसी न्यूरोलॉजिकल स्थिति उत्पन्न नहीं होती है.
फोन में डेट देखते ही हुआ परेशान
डॉक्टरों ने बताया कि, सेक्स के बाद जब उस आदमी ने अपने फोन में तारीख देखी तो वह अचानक परेशान हो गया. उसने सोचा कि वह अपनी शादी की सालगिरह को भूल गया है, जबकि वास्तव में वह एक दिन पहले ही पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मना चुका था, लेकिन उसे वह बिल्कुल भी याद नहीं आ रहा था. वह अपनी पत्नी और बेटी से बार-बार सुबह और एक दिन पहले की घटनाओं के बारे में पूछता रहा.
दीर्घकालिक बातें थीं याद
परिवार बाद में उसे डॉक्टर के पास ले गया. वहां डॉक्टरों ने कुछ सामान्य न्यूरोलॉजिकल टेस्ट किए. डॉक्टरों ने इसे एक दुर्लभ स्थिति कहा, जो आमतौर पर 50 से 70 वर्ष की आयु के लोगों को प्रभावित करती है. डॉक्टरों की मानें तो टीजीए होने पर पीड़ित एक साल पहले तक की बातों को याद रखने में सफल नहीं होता है. हालांकि कुछ समय बाद उनकी याददाश्त वापस आ जाती है. वहीं इस केस में पीड़ित व्यक्ति की दीर्घकालिक यानी बहुत पुरानी स्मृति बरकरार रही और वह अपना नाम, आयु और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अन्य जानकारी बता पा रहा था.


Next Story