विश्व

धारदार हथियारों से 24 साल के युवक पर हमला, मौत

jantaserishta.com
1 Jan 2026 2:12 PM IST
धारदार हथियारों से 24 साल के युवक पर हमला, मौत
x
नई दिल्ली: बांग्लादेश में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हिंसा की घटनाओं ने देश में अशांति का माहौल बना दिया है। बांग्लादेशी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार ताजा मामला ढाका के हजारीबाग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले झौचर इलाके से आया है, जहां गुरुवार सुबह नए साल पर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी।
यूएनबी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, 2026 की शुरुआत के पहले दिन ही बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित की पहचान हजारीबाग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले लोकल बोरो मस्जिद इलाके के रहने वाले एमडी शाह आलम (24) के रूप में हुई।
पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुमन चंद्र ने जानकारी दी है कि शाह आलम पर हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और युवक को झौचर इलाके में सियाम स्कूल के पास एक गली में खून से लथपथ पाया। घायल युवक को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने सुबह करीब 3:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। द डेली स्टार ने पुलिस के हवाले से बताया कि नेशनल इमरजेंसी हेल्पलाइन 999 पर एक फोन आने के बाद सुबह करीब 2:45 बजे शाह आलम गंभीर रूप से घायल मिला।
हजारीबाग पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुमन चंद्र ने कहा कि शिपोन के सिर और शरीर के कई दूसरे हिस्सों पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने की वजह से उसके जख्म गहरे थे। हमलावर की पहचान और हमले के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story