विश्व

कनाडा के नोवा स्काटिया प्रांत के ट्रुरो कस्बे में 23 साल के एक भारतीय युवक की हत्या

Neha Dani
8 Sep 2021 10:33 AM GMT
कनाडा के नोवा स्काटिया प्रांत के ट्रुरो कस्बे में 23 साल के एक भारतीय युवक की हत्या
x
उसने कहा, 'ब्राउन लाइफ आलसो मैटर्स।'

कनाडा के नोवा स्काटिया प्रांत के ट्रुरो कस्बे में 23 साल के एक भारतीय युवक की हत्या कर दी गई है। भारतीय समुदाय के सदस्यों का कहना है कि उसकी हत्या संभवत: नस्ली नफरत का नतीजा है। सीबीसी कनाडा की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रुरो पुलिस सर्विस के डेविड मैकनील ने बताया कि रविवार को रात दो बजे 494 राबी सेंट से 911 पर कॉल के बाद पुलिस अफसर उस अपार्टमेंट की इमारत में पहुंचे जहां भारतीय युवक प्रभजोत सिंह कतरी जानलेवा हमले के बाद बुरी तरह से जख्मी पड़ा हुआ था। इन गंभीर चोटों की वजह से कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वह लैटन की टैक्सी के अलावा दो होटलों में भी काम करता था।

मैकनील ने बताया कि प्रभजोत सिंह कतरी परिवार, मित्रों, स्थानीय भारतीय-कनाडाई के मूल के लोगों से ही मिलता-जुलता था। प्रभजोत भारत से कनाडा वर्ष 2017 में पढ़ाई करने आया था। भारतीय समुदाय के लोग इस घटना से बेहद नाराज हैं। मैकनील ने बताया कि पुलिस इस मौत को हत्या ही मान रही है। लूटपाट की कोई बात सामने नहीं आई है। मारे गए युवक की जेब में रखा मोबाइल तक वहीं मिला है। हत्या के इस मामले में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। इस सप्ताहांत कई सर्च वारंट जारी किए। शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल उसे रिहा कर दिया गया है। हालांकि वह व्यक्ति अभी भी पुलिस की नजर में रहेगा।
सिंह एक मेहनती युवा है जिसका भविष्य बेहद आकर्षक हो सकता था। उसके जीवन का अंत बेहद ही दर्दनाक परिस्थितियों में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभजोत के शव को भारत भेजने के लिए समुदाय के लोगों ने 'गोफंडमी' के जरिये चंदा जमा किया है। सिंह के मित्रों का मानना है कि नस्लभेद के कारण प्रभजोत की हत्या की गई। वह एक निर्दोष लड़का था जो अपने काम से घर लौटा था। उसके दोस्त कुमारदीप ने बताया कि वह और उसके अन्य भारतीय मित्र अब कनाडा में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। उसने कहा, 'ब्राउन लाइफ आलसो मैटर्स।'

Next Story