विश्व

स्विट्जरलैंड में आयोजित हुआ 9वें सीआईआईई परामर्श सम्मेलन

SHIDDHANT
12 March 2026 9:37 PM IST
स्विट्जरलैंड में आयोजित हुआ 9वें सीआईआईई परामर्श सम्मेलन
x
Beijing बीजिंग। 9वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच का परामर्श सम्मेलन हाल ही में जिनेवा स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) और विश्व व्यापार संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों, निकारागुआ, केप वर्डे और कजाकस्तान सहित देशों के राजनयिकों, और स्विस सेंटर जैसे सहयोगी संस्थानों के 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
इस मौके पर, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के उप कार्यकारी निदेशक डोरोथी टेम्बो ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में, सीआईआईई दुनिया भर के उद्यमों, खरीदारों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाया है, जिससे उनके बीच संपर्क, आपसी सीख और स्थायी सहयोग स्थापित करने में मदद मिली है।
यूएनसीटीएडी के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वस्तु प्रभाग की निदेशक लूज़ मारिया डे ला मोरा ने कहा कि चीन बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करने, दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जिनेवा में चीन के स्थायी मिशन की मिनिस्टर काउंसलर ल्यांग होंग ने कहा कि सीआईआईई चीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रदान किया गया एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उत्पाद है और साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा का एक ज्वलंत अभ्यास है।
चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो ब्यूरो और होंगछ्याओ फोरम सचिवालय के प्रतिनिधि सोंग शांगचे ने कहा कि होंगछ्याओ फोरम का उद्देश्य सामूहिक सहमति बनाना, वैश्विक खुलेपन और साझा विकास को बढ़ावा देना तथा बहुपक्षवाद का समर्थन करना है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने सीआईआईई और होंगछ्याओ फोरम के संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा के समर्थन की सराहना की।
Tagsसीआईआईईचीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपोहोंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंचजिनेवापैलेस ऑफ नेशंसयूएनसीटीएडीविश्व व्यापार संगठनअंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्रडोरोथी टेम्बोलूज़ मारिया डे ला मोराल्यांग होंगसोंग शांगचेबहुपक्षवादसाझा विकाससतत विकास एजेंडादक्षिण-दक्षिण सहयोगवैश्विक व्यापारअंतरराष्ट्रीय समुदायसहयोगी संस्थानराजनयिक प्रतिनिधिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story