विश्व

ट्यूनीशियाई तटों से यूरोप जा रहे 93 अप्रवासियों को बचाया गया

jantaserishta.com
24 April 2023 10:54 AM IST
ट्यूनीशियाई तटों से यूरोप जा रहे 93 अप्रवासियों को बचाया गया
x

DEMO PIC 

ट्यूनिस (आईएएनएस)| भूमध्यसागर पार कर इटली जाने की कोशिश कर रहे कुल 93 अप्रवासियों को ट्यूनीशियाई तटों से बचाया गया है। नेशनल गार्ड ने यह जानकारी दी। ट्यूनीशियाई नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हाउसेमेद्दीन जब्बाली ने रविवार को एक बयान में कहा, अवैध आप्रवास के खिलाफ लड़ाई के तहत, शनिवार देर रात इस तरह के तीन प्रयासों को नाकाम कर दिया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहले को दक्षिण-पूर्वी प्रांत सफैक्स से नाकाम कर दिया गया, जहां उप-सहारा अफ्रीकी देशों के 42 अप्रवासियों को एक डूबती नाव से बचाया गया।
अन्य दो प्रयासों को नेशनल गार्ड यूनिट ने देश के केंद्रीय तट पर नाकाम कर दिया, जहां 51 लोगों को बचाया गया।
केंद्रीय भूमध्यसागरीय क्षेत्र में स्थित ट्यूनीशिया यूरोप में अवैध आप्रवासन के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रांसजिट प्वाइंट में से एक है।
ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा किए गए सख्त अवैध आव्रजन उपायों के बावजूद, ट्यूनीशिया के माध्यम से इटली पहुंचने का प्रयास करने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story