विश्व

9 प्रदर्शनकारी की मौत, पाकिस्तान सेना ने फायरिंग की

Nil dhankar
28 July 2026 8:08 AM IST
9 प्रदर्शनकारी की मौत, पाकिस्तान सेना ने फायरिंग की
x
पढ़े पूरी खबर

पाकिस्तान। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में सुरक्षाबलों की फायरिंग और उसके बाद भड़के हिंसक प्रदर्शनों से भारी तनाव का माहौल है। रावलकोट में विरोध जताने के लिए स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे थे। तभी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं, जिससे कई लोगों की जान चली गई. रावलकोट में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं।

JAAC ने पीओके में लॉन्ग मार्च का आयोजन पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में कोई नतीजा न निकलने के बाद आयोजित की थी। इससे पहले जेएएसी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा था कि लॉन्ग मार्च 26 जुलाई को मीरपुर डिवीजन से शुरू होगा और 27 जुलाई को मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करने से पहले कारवां रावलकोट सिट-इन पर इकट्ठा होंगे। इस आह्वान के बाद बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होने के लिए रावलकोट पहुंचे थे।

पाकिस्तानी सेना ने पहले लॉन्ग मार्च को रोकने की कोशिश की। इस दौरान जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पाकिस्तान ने पीओके को छावनी में बदल दिया है। लगभग 8000 जवानों को विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए तैनात किया गया है।

पाकिस्तान ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पीओके में इंटरनेट को बंद कर दिया है। इसके अलावा सैल्यूलर सेवाओं को भी सीमित कर दिया है। पीओके के बाहर फोन करने पर पाबंदी लगा दी गई है। सिर्फ चुने हुए लोगों को ही विशेष परिस्थितियों में इजाजत दी गई है। पाकिस्तानी सुरक्षाबल आम लोगों की आवाजाही को भी प्रतिबंधित कर रहे हैं। इस कारण पीओके की वास्तविक स्थिति की जानकारी काफी देरी से मिल रही है।

Next Story