विश्व

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक जिमी लाई समेत 9 लोगों को 14 महीने की जेल

Subhi
29 May 2021 1:26 AM GMT
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक जिमी लाई समेत 9 लोगों को 14 महीने की जेल
x
हांगकांग में लोकतंत्र के बड़े समर्थक और मीडिया दिग्गज जिमी लाई को 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान उनकी संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को 14 महीने की सजा दी गई है।

हांगकांग में लोकतंत्र के बड़े समर्थक और मीडिया दिग्गज जिमी लाई को 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान उनकी संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को 14 महीने की सजा दी गई है। लाई के साथ नौ अन्य पर एक अक्तूबर 2019 को हुए प्रदर्शन में संलिप्तता का आरोप है।

उस प्रदर्शन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे। 1997 में ब्रिटेन से आजाद होकर चीन के नियंत्रण में आने के बाद हांगकांग में हुआ यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था। लाई पहले ही 2019 में गैरकानूनी तरीके से रैली करने के एक मामले में 14 महीने की सजा काट रहे हैं। दोनों मामलों की सजा मिलाकर लाई को कुल 20 महीने जेल में रहना होगा।


Next Story