विश्व

बलूचिस्तान में 9 यात्रियों की हत्या

jantaserishta.com
11 July 2025 11:33 AM IST
बलूचिस्तान में 9 यात्रियों की हत्या
x
क्वेटा: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 9 लोगों की हत्या कर दी है। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बसों में सवार इन यात्रियों का अपहरण किया। उसके बाद हमलावरों ने कथित तौर पर सभी 9 लोगों को गोली मार दी। बलूचिस्तान के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में यह घटना हुई।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये बसें पंजाब प्रांत की ओर जा रही थीं। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने सड़क जाम कर इन बसों को रोक लिया। एन-70 राजमार्ग के पास सुर-दकई इलाके में बसों को रोका गया। हमलावरों ने कुछ यात्रियों की पहचान की और हथियार के बल पर 9 लोगों को बसों से उतार लिया। 9 लोगों का अपहरण करने के बाद हमलावरों ने बसों को जाने दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, एक यात्री ने बताया, "उन्होंने 9 यात्रियों को पकड़ा था। एक बस से 7 और दूसरी बस से 2 लोगों को उतारा गया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने उनके साथ क्या किया, लेकिन जब हम निकल रहे थे तो गोलियों की आवाज सुनी।"
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि यात्रियों का गुरुवार शाम बसों से अपहरण किया गया था। एक अन्य सरकारी अधिकारी नवीद आलम ने बताया कि उनके शव पहाड़ियों में मिले। इन पर गोलियों के निशान थे।
रिपोर्ट के अनुसार, झोब के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बस से अपहृत 9 लोगों की हत्या कर दी गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि शवों को पंजाब (पाकिस्तान) में उनके पैतृक शहरों में भेजने के लिए राखनी ले जाया जा रहा है। किसी संगठन ने इन हत्याओं की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story