विश्व

नए साल पर जश्न के दौरान मची भगदड़, 9 की मौत

jantaserishta.com
1 Jan 2023 3:54 PM IST
नए साल पर जश्न के दौरान मची भगदड़, 9 की मौत
x
एक संगीत कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
कंपाला (आईएएनएस)| युगांडा की राजधानी कंपाला में नए साल पर मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट ने पुलिस के हवाले से बताया कि इस घटना में कई किशोर शामिल थे, जो एक संगीत कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
पुलिस ने कहा, ऐसा आरोप है कि यह घटना आधी रात को हुई जब कार्यक्रम के मास्टर ऑफ सेरेमनी ने उपस्थित लोगों को बाहर जाकर आतिशबाजी देखने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस ने कहा, प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई, जिससे पांच लोगों की तत्काल मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद चार अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
पुलिस ने कहा, आपातकालीन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story