
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के उत्तरी चिलास शहर गिलगित-बाल्टिस्तान में रविवार को एक घर की छत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह घटना शहर के बोनारदास इलाके में तड़के हुई, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोग मकान ढहने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि बचाव कर्मियों और अधिकारियों ने शवों को स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।
मृतकों में एक पत्नी, चार बेटे और चार बेटियां शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





