विश्व

स्कूल में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 घायल

jantaserishta.com
3 May 2023 5:51 PM IST
स्कूल में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 घायल
x
मचा हड़कंप.
बेलग्रेड (आईएएनएस)| सर्बिया के प्राथमिक स्कूल में बुधवार को 14 वर्षीय एक लड़के द्वारा कथित तौर पर फायरिंग कर दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए, गृह मंत्रालय और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया कि, पुलिस को सूचित किया गया कि आज सुबह 8:40 बजे व्लादिस्लाव रिबनिकर में व्राकर नगर पालिका के प्राथमिक विद्यालय में फायरिंग हुई।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया- पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया और सातवीं कक्षा के एक छात्र, संदिग्ध नाबालिग को गिरफ्तार किया, जैसा कि संदेह है, उसने स्कूल के छात्रों और सुरक्षाकर्मियों पर अपने पिता की बंदूक से कई फायर किए।
गृह मंत्रालय ने कहा कि गंभीर रूप से घायल छह लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सर्बिया के सार्वजनिक प्रसारक आरटीएस के अनुसार, एक सुरक्षा गार्ड और आठ बच्चों की जान चली गई; एक शिक्षक और तीन बच्चे बेलग्रेड के आपातकालीन चिकित्सा केंद्र में हैं, जबकि तीन और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
व्राकार नगर पालिका के अध्यक्ष मिलन नेडेलजकोविक ने आरटीएस को बताया- घटना के बाद स्कूल बंद है। बेलग्रेड के स्कूलों के इतिहास में ऐसा कुछ कभी दर्ज नहीं हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story