विश्व

85 साल के बुजुर्ग ने मारी गोली

jantaserishta.com
18 April 2023 9:25 AM IST
85 साल के बुजुर्ग ने मारी गोली
x
शिकागो (आईएएनएस)| अमेरिका के मिसौरी राज्य के कैनसस सिटी में पिछले सप्ताह 85 वर्षीय एक श्वेत व्यक्ति पर एक अश्वेत किशोर को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। क्ले काउंटी के अभियोजन अटार्नी जाचरी थॉम्पसन ने यह बात कही। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, थॉम्पसन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एंड्रयू लेस्टर ने उत्तरी कैनसस सिटी के पड़ोस में गुरुवार रात 16 वर्षीय राल्फ यारल को गोली मार दी।
यारल को उसके जुड़वां छोटे भाइयों को लेने के लिए भेजा गया था। वह गलत घर के पास पहुंचा और दरवाजे की घंटी बजाई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि लेस्टर ने दरवाजे पर आकर यारल के सिर में गोली मार दी।
घायल यारल को रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।
कैनसस सिटी के पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लेस्टर को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अभियोजक के कार्यालय से परामर्श के बाद अगले दिन उस रिहा कर दिया गया। उसके घर से वारदात में इस्तेमला हथियार मिला है।
घटना के विरोध में रविवार को कैनसस सिटी में विरोध प्रदर्शन किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story