विश्व

पक्षियों की 81 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
23 Jan 2023 11:00 AM IST
पक्षियों की 81 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा, जानें पूरी जानकारी
x

DEMO PIC 

कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका में पक्षियों की कई दर्जन प्रजातियां विलुप्त हो सकती है। जैव विविधता सचिवालय ने कहा है कि देश के 81 पक्षी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जैव विविधता सचिवालय की निदेशक आरएचएमपी अबेकून ने स्थानीय मीडिया को बताया, श्रीलंका पक्षियों की 435 प्रजातियों के साथ एक जैव विविधता हॉटस्पॉट है। यह 2022 के रेड डेटा बुक पर एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के दौरान सामने आया है।
उन्होंने आगे कहा कि पक्षियों को मनुष्यों द्वारा उनके आवासों को किए गए नुकसान के कारण विलुप्त होने के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
रेड डाटा बुक एक सार्वजनिक दस्तावेज है जो किसी विशेष क्षेत्र में मौजूद पौधों, जानवरों, कवक के साथ-साथ कुछ स्थानीय उप-प्रजातियों की लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजातियों को रिकॉर्ड करता है। श्रीलंका वर्तमान में लगभग 237 प्रकार के पक्षियों का घर है, जिनमें से कम से कम 26 स्थानीय प्रजातियां हैं। इसके अलावा, द्वीप राष्ट्र में कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं।
श्रीलंका पर 2007 की आईयीसीएन रेड लिस्ट में पक्षियों की 10 प्रजातियों को गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया और कई अन्य को लुप्तप्राय और कमजोर के रूप में सूचीबद्ध किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story